Subscribe Us

विकास ही नज़र आयेगा



*प्रीति शर्मा 'असीम'

 

 फिर भी देश वासियों  , 

 किसे क्या ....नजर आएगा।

 विकास  ही नज़र आयेगा | 

 

आज़ादी  के  मूल्यों का ,  

देश क्या -क्या  मूल्य  चुकायेगा |

 

अब तक देश ही जानता है |

राजनीतिक दलों द्वारा, 

कितना घसीटा  जायेंगा |

 

फिर भी देश वासियों, 

विकास ही नज़र आयेंगा |

 

सभ्यता की आड़ में  ,

विदेशी रंग  चमचमायेंगा |

 

अपना देश गंदा, 

विदेश साफ ही नज़र आयेंगा |

 

मेरा भारत  झाड़ू  पकड़ के, 

स्वच्छता अभियान  चलायेंगा |

 

फिर भी देश वासियों, 

विकास ही कहलायेंगा |

 

शिक्षा  जो आधार है, 

एक  देश के  विकास का |

 

मानवता के बौद्धिक उत्थान का |

आरक्षण से कौशल का ,

नाश कर जायेंगा |

 

योग्य  रह जाएंगा पीछे, 

सरकारी पदों पे, 

आरक्षण का कोढ़ चढ़ आयेंगा |

 

फिर भी देश वासियों, 

अपने फायदों के लिए

विकास ही नज़र आयेंगा |

 

कानूनों को अनुछेदों  में रखकर |

रिश्वत का  कानून बन जायेंगा |

 

जुर्म, अत्याचार, बलात्कार का, 

ग्राफ चाहे, कितना भी बढ़ता ही जायेंगा |

 

 फिर भी देश वासियों ,

विकास ही नज़र आयेंगा |

 

नैतिकता के मानों पर, 

सकींर्णता के पैमाना लग जायेंगा |

 

वेदों की  जगह , 

मैजिक बाबा आ जायेंगा |

 

मन की  शांति  का  तो  पता  नही |

पर शांति  संग पकड़ा जायेंगा |

 

 फिर भी देश वासियों,

 विकास ही नज़र आयेंगा | 

 

झूठ  के  पीछे भीड़  होगी |

सच अकेला  रह जाएगा |

 

जीवन की  इस दौड़ में, 

आदमी  मशीन  बनकर रह  जायेंगा |

 

कोई समझेगा उसे ,

यह सोच सपना  बनकर रह  जायेंगा |

 

फिर भी देश वासियों, 

भाषणों में

विकास ही नज़र आयेंगा |

 

सरकार की नीतियों के फेर-बदल में, 

आम आदमी पिस कर  रह  जायेंगा | 

 

मेरे जैसा कोई भुलक्कड़ ,

जमा किया, एक हज़ार,

रख कर भूल जायेंगा |

दूसरी तरफ रुपैया बदल जाएगा।

 

फिर मिलने पर उन  ,

कागज़ के टुकड़ों  से  क्या  पायेंगा |

काला धन मिला  या नहीं |

किसी गरीब  का एक सिक्का  भी जायेंगा |

 

फिर भी देश वासियों, 

विकास ही नज़र आयेंगा |

 

जो  समाज में चाहते है ,

बदलाव आयें  |

 

वो चर्चाये ,विवादों  तक ही  रह जायेंगा |

जिनकी कोई नहीं  सुनता |

 

वो  विचारवान फेसबुक पर  नज़र  आयेंगा |

गूग्गल जिस विकास को ढूँढ रहा है |

 

वही विकास, 

विकास  को खोजता नज़र आयेंगा |

 

कुछ इस तरह से विकास, 

विकास कर  पायेंगा |

एक दिन विकास जरूर जीत जायेंगा | 

*नालागढ़ हिमाचल प्रदेश

 

साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखे- http://shashwatsrijan.comयूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ