Subscribe Us

नमन कर रहा हिंदुस्तान



*डॉ. अनिल शर्मा'अनिल'
मेजर अनुज,कर्नल आशुतोष और शहीद नायक राजेश।
सब इंस्पेक्टर शकील काजी, लांस नायक वीर दिनेश ।।
शत शत नमन शहीदों तुमको, देश के हित हो गए बलिदान।
वंदे मातरम, जय हिंद कहकर, नमन कर रहा हिंदुस्तान।।
आतंकी मुठभेड़ यह ले गई, जानें वीर जवानों की।
कब तक साजिश और चलेगी, घाटी में शैतानों की।।
छिपे जहां भी हों आतंकी,उड़ा दिया जाए वह घर।
आतंकियों के सहयोगी जो, उनके दिल में बस जाए डर।।
कोई सपूत मां भारती का, इस तरह न फिर मारा जाये।
इस तरह फिर कोई सैनिक, न लिपट तिरंगा घर आये।।
बलिदान ये वीर जवानों के, व्यर्थ न यूं ही जाएंगे।
घुसपैठी, आतंकियों के संग,सहयोगी भी मारे जाएंगे।।
काश्मीर की घाटी जिस दिन,आतंक मुक्त हो जाएगी।
भारत माता सचमुच उस दिन, हर्षित हो खुशी मनाएगी।।



*डॉ. अनिल शर्मा'अनिल',धामपुर, उत्तर प्रदेश


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखे- http://shashwatsrijan.comयूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ