म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

इंजी. अरुण जैन को काव्य कीर्ति सम्मान

इंजी. अरुण जैन को काव्य कीर्ति सम्मान
फरीदाबाद। बीकानेर में आयोजित जैन साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में इंजी. अरुण कुमार जैन को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए ‘काव्य कीर्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी 20वीं कृति ‘एलिक्सर ऑफ अफेक्शन’ का लोकार्पण भी किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में शुरू हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन जैन आचार्य श्री रामलाल जी महाराज के ससंघ आशीर्वाद में संपन्न हुआ। पुस्तक का परिचय देते हुए भोपाल के साहित्यकार विमल भंडारी ने बताया कि इसमें संकलित 92 लघुकथाएँ समाज, परिवार और देश की समसामयिक समस्याओं को रेखांकित करने के साथ उनके सकारात्मक समाधान का संदेश देती हैं। ये लघुकथाएँ दो हजार से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होकर पाठकों की सराहना प्राप्त कर चुकी हैं।

समारोह में जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप हर्षदर्शी, गीतकार कैलाश तरल, सुधा चौधरी सहित देशभर के सौ से अधिक साहित्यकार एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने अरुण जैन के साहित्यिक योगदान की सराहना की। ललितपुर से साहित्यिक यात्रा शुरू करने वाले जैन भारतीय रेलवे में सेवाएँ देने के बाद वर्तमान में फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। उन्हें भारत सरकार सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से सम्मान मिल चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ