Subscribe Us

कोरोना से बचाव



*रमाकान्त चौधरी


कुछ खाने से पहले साबुन से हाथ धुलें,

इस स्वच्छता के मंत्र को खूब अपनाएं।

आंख और नाक को बार-बार न छुएं,

चेहरे पर बार-बार हाथ न लगाएं।

जब भी खांसी अथवा छींक आए,

दोनों ही हाल में रुमाल को लगाएं।

इस तरह कोरोना से खुद को बचाएं।।

 

मैं नही कहता कि प्रेम को घटाएं।

पर मिलने मिलाने में कुछ दूरियां बढ़ाएं।

घर से निकलें तो मास्क भी लगाएं,

दूर से नमस्ते करें हाथ न मिलाएं।

गले लग जाने की ख्वाहिश को त्याग दे,

कुछ दिन अभी हाय-बाय ही चलाएं।

इस तरह कोरोना से खुद को बचाएं।।

 

अपने कार्य स्थल को रखें साफ सुथरा,

जगह-जगह हैंड सेनेटाइजर लगाएं।

सेलफोन, कीबोर्ड, माउस इत्यादि पर,

छूने से पहले कीटाणुनाशक लगाएं।

ऑफिस के दरवाजे, हैंडिल या नल छुएं,

बाद हैंड सेनेटाइजर प्रयोग में लाएं।

इस तरह कोरोना से खुद को बचाएं।।

 

खांसी वांसी, गला दर्द और बुखार रहे,

देर न करें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

लक्षण दिखाई दें तो बिना कोई देर किए,

टोल फ्री नम्बर पर तुरंत बताएं।

मेरी इस सलाह को अधिक से अधिक शेयर करें,

जन-जन तक पहुंचाकर सबको बताएं।

इस तरह कोरोना से खुद को बचाएं।।

 

*रमाकान्त चौधरी

ग्राम -झाऊपुर, लन्दनपुर ग्रंट, जनपद लखीमपुर खीरी

 

साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/ रचनाएँ/ समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखे-  http://shashwatsrijan.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ