Subscribe Us

आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम 















*सुरेश  शर्मा


तीन रंगों से सजी सुन्दर  तिरंगे से ,
आओ गणतंत्र दिवस मनाये हम ।
भेद भाव से  परे हटकर हम सब
खुशियाॅ बिखेर दिल से सबको अपनाएं हम ।

तीन रंगों  से सजी सुन्दर  तिरंगे से ,
आओ  भारत  मां  की शोभा बढाएं हम ।
विश्व की सर्वश्रेष्ठ गणतांत्रिक देश को ,
भाई चारे के प्यारे  रंगों से सजाएं  हम ।

तीन  रंगों से सजी सुन्दर  तिरंगे से ,
चारों दिशाओं को अपने गीतों से लुभाएं हम ।
एक दूजे  के साथ हाथ  मिलाकर   ,
अपना 70 वां गणतंत्र  दिवस  मनाएं हम।

तीन रंगों  से  सजी  सुन्दर  तिरंगे  से ,
एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाएं हम ।
जाती धर्म को एक  सूत्र मे पिरोकर,
अपने देश  का मान-सम्मान  बढाएं  हम ।

*सुरेश  शर्मा
नूनमाटी, गुवाहाटी ( आसाम )

 


 














साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/ रचनाएँ/ समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखे-  http://shashwatsrijan.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ