Subscribe Us

राम नाम के सिमरन से



*महेश अग्रवाल*








राम नाम है संयम का 

राम नाम में है सदभाव 

राम नाम में बसी मर्यादा 

पुरुषोत्तम होने का भाव !

राम नाम पितृ-आज्ञा पालन 

माँ के वचनों का चरितार्थ 

राम नाम सबको सुखदायी 

राम नाम में है परमार्थ !

राम नाम है भ्रात-प्रेम का 

राम नाम कल्याण का 

राम नाम उद्धार-कर्ता 

अहिल्या बने पाषाण का !

राम नहीं कल्पना कोरी 

इसके कई प्रत्यक्ष प्रमाण 

राम नाम के पत्थर तैरे 

करने हेतु सेतु  निर्माण !

शबरी के झूठे बैरों से 

क्षुधा मिटाते अपनी राम 

मालिक सेवक के रिश्तों को 

देते राम नए आयाम !

राम-लला की छवि मनोहर 

नर-नारी जाएँ बलिहारी

दुःख-हर्ता और सुख-कर्ता 

राम जगत के पालनहारी !

राम नाम के सिमरन से

जीवन पाता ठंडी छाँव 

रामचरित जिसने अपनाया

पार लग गई उसकी नाव !!

 

*महेश अग्रवाल,शुजालपुर 

Mob : 9425034209


 






अब नये रूप में वेब संस्करण  शाश्वत सृजन देखे

 









शब्द प्रवाह में प्रकाशित आलेख/रचना/समाचार पर आपकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया का स्वागत है-


अपने विचार भेजने के लिए मेल करे- shabdpravah.ujjain@gmail.com


या whatsapp करे 09406649733






















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ