Subscribe Us

मत समय बर्बाद कर 








*सुनील कुमार माथुर*

देखों यारों इस देश का क्या होगा 

हर कोई समय देकर भी 

खुद विलम्ब से आ रहा है 

समय की उपेक्षा कर रहा है 

वह यह भूल रहा है कि 

गया समय वापस नहीं आता है 

लाखों  , करोडों रूपये दो तो भी

वह वापस नहीं आता है 

हे मानव तू क्यों समय की अनदेखी कर रहा है 

जिस दिन समय ने तेरी उपेक्षा कर दी

उस दिन तेरा क्या होगा 

समय बडा कीमती है 

समय का मोल तू पहचान 

हे मूर्ख इंसान तू किस भ्रम में है

किसी को समय देकर तू

 उसका भी कीमती समय बर्बाद कर रहा है 

वही दूसरी ओर तू अपने आपको

धोखा दे रहा है एवं 

तू पाप का भागीदार बन रहा है 

जिसने भी समय की उपेक्षा की

उसका सदा विनाश हुआ है 

हे मानव ! तूने अब भी 

समय को नहीं पहचाना तो समझो

इस संसार में आकर भी

तेरा जीवन व्यर्थ हैं 

*सुनील कुमार माथुर ,33 वर्धमान नगर शोभावतो की ढाणी खेमे का कुआ पालरोड  जोधपुर 342001 राजस्थान 

 


























शब्द प्रवाह में प्रकाशित आलेख/रचना/समाचार पर आपकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया का स्वागत है-


अपने विचार भेजने के लिए मेल करे- shabdpravah.ujjain@gmail.com


या whatsapp करे 09406649733







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ