Subscribe Us

अगर देश में






*सुनील कुमार माथुर*


अगर देश में अमन चैन चाहते हो तो


एक ही विकल्प है स्थिरता


अगर आप देश में खुशहाली चाहते हो तो 


एक ही विकल्प है 


भ्रष्टाचार का खात्मा करना होगा 


अगर आप देश में विकास चाहते हो तो 


एक ही विकल्प है 


पानी , बिजली , चिकित्सा, 


शिक्षा, सडके जैसी


मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक को सुलभ हो


अगर आप देश को उन्नति की 


राह पर ले जाना चाहते हो तो 


एक ही विकल्प है 


समाज शिक्षित हो और 


अज्ञानता का नाश हो


अगर आप देश में 


कानून-व्यवस्था चाहते हो तो 


इसका एक ही विकल्प है 


पुलिस--प्रशासन को सहयोग कीजिए और 


अपराधियों व समाज कंटको को पकडवाने में 


प्रशासन की मदद कीजिए 


अगर आप देश में बढती हुई 


सडक दुर्घटनाओं को रोकना चाहते हो तो 


यातायात नियमों का सख्ती से पालन कीजिए 


और 


नशे से दूर रहिए 


*सुनील कुमार माथुर ,39/4 पी डब्ल्यू डी कालोनी जोधपुर राजस्थान


 








शब्द प्रवाह में प्रकाशित आलेख/रचना/समाचार पर आपकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया का स्वागत है-


अपने विचार भेजने के लिए मेल करे- shabdpravah.ujjain@gmail.com


या whatsapp करे 09406649733



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ