आकाशवाणी उज्जैन से पावस और सावन पर सजी मालवी कवि गोष्ठी का प्रसारण 7 अगस्त को
उज्जैन। आकाशवाणी उज्जैन द्वारा मालवा की लोकभाषा एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष 'मालवी कवि गोष्ठी' का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय 'पावस और सावन' रखा गया, जिसमें वर्षा ऋतु, हरियाली, प्रकृति और मालवी लोकजीवन के विविध रंग कविताओं के माध्यम से उभरकर सामने आए।
गोष्ठी में मालवा अंचल के प्रतिष्ठित रचनाकार माया मालवेंद्र बदेका, राजेश रावल ‘सुशील’, कमलेश व्यास ‘कमल’ एवं संदीप सृजन ने अपनी स्वरचित मालवी रचनाओं का पाठ किया। कवियों ने सावन की फुहार, मेघों की गर्जना, खेतों की हरियाली, ग्रामीण जीवन की सहजता तथा मालवी संस्कृति की सोंधी महक को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का प्रसारण 7 अगस्त, शुक्रवार को सायं 6:30 बजे से आकाशवाणी उज्जैन एफएम 102.5 मेगाहर्ट्ज पर किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक सौरभ अवस्थी ने दी।


0 टिप्पणियाँ