मनोज जैन ‘मधुर’ को मिलेगा कविवर इन्द्र बहादुर खरे स्मृति साहित्य गौरव अलंकरण 2026
भोपाल। ॐ विश्ववाणी हिन्दी संस्थान की ओर से कविवर इन्द्र बहादुर खरे स्मृति साहित्य गौरव अलंकरण-2026 के लिए गीतकार मनोज जैन ‘मधुर’ का चयन किया गया है। उन्हें यह अलंकरण उनके गीत संग्रह ‘धूप भरकर मुट्ठियों में’, दो नवगीत संग्रहों और एक बालगीत संग्रह में साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 20 अगस्त 2026 को दुष्यंत संग्रहालय, भोपाल में आयोजित होगा। इस अवसर पर उन्हें 2500 रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।
मनोज जैन ‘मधुर’ के लिए वर्ष 2026 साहित्यिक सम्मानों की दृष्टि से विशेष उपलब्धियों का वर्ष रहा है। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश से सम्मानित होने के साथ ही उन्हें लखनऊ और जबलपुर में भी विभिन्न साहित्यिक सम्मानों से नवाजा गया है। अब भोपाल में मिलने जा रहा यह अलंकरण उनकी साहित्यिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ जाएगा।
इस सम्मान के लिए चयन पर मनोज जैन ‘मधुर’ ने संस्था प्रमुख संजीव वर्मा ‘सलिल’ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कृतियों के आधार पर इस अलंकरण के लिए चयन किया जाना उनके लिए आत्मीय प्रसन्नता और सम्मान का विषय है। उन्होंने अपने साहित्यिक मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ