म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान 2025 घोषित

वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान 2025 घोषित

इंदौर। आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को प्रदान किए जाने वाले वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान 2025 की घोषणा कर दी गई है।

संस्था के सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि देशभर से प्राप्त काव्य-संग्रहों की प्रविष्टियों में से निर्णायक मंडल ने पुणे के कवि राजन लाखे की कृति ‘गझलायन’ का चयन ‘कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान 2025’ के लिए किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व रविचंद्र हडसनकर, दासू वैद्य, गीतेश गजानन शिंदे, संजय चौधरी, डॉ. विशाल इंगोले, राजू देसले, डॉ. बालासाहेब लबडे, प्रताप वाघमारे तथा अविनाश सांगोलेकर इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

इसी प्रकार उल्लेखनीय काव्य कृतियों को प्रदान किए जाने वाले ‘वसंत राशिनकर काव्य साधना अखिल भारतीय सम्मान 2025’ के लिए निम्न रचनाकारों एवं उनकी कृतियों का चयन किया गया है—
अंजली आशुतोष मराठे (बड़ौदा) — सृजना
मोहन काले (नवी मुंबई) — अखेर मी माझीच समजूत घातली
रामचंद्र किल्लेदार (ग्वालियर) — भाव मनातले कविता मनातल्या
बालासाहेब नागरगोजे (बीड) — युद्ध पेटले आहे
नंदू मुलमुले (नांदेड़) — अनंगवाणी
स्वप्निल चाफेकर ‘प्रीत’ (पालघर) — लेखणीने मेघ होता
स्मिता सराफ (इंदौर) — सांजवात... माझ्या मनात

आपले वाचनालय, राजेंद्र नगर, इंदौर में निकट भविष्य में आयोजित होने वाले गरिमामय समारोह में सभी चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ