संदीप राशिनकर के रेखांकन फीचर की पुस्तक पुणे में लोकार्पित
इंदौर । अपनी विशिष्ट रेखांकन शैली से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाले शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की रेखांकन फीचर की पुस्तक संदीप राशिनकर के विशेष रेखांकन फीचर का पुणे में उनके पोते शौर्य द्वारा लोकार्पण किया गया।
डॉ. बागेश्री, श्रीति, विकास पाठक, मेघना, श्रेयस की उपस्थिति में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम में लोकार्पित इस कृति में संदीप के नवाचार रेखांकन फीचर की वृहद श्रृंखला का संयोजन किया गया है । म्यूरल्स, ब्रास/स्टील वेंचर जैसे कला में किए गए अपने नवाचारों से चर्चित संदीप का रेखांकन फीचर भी एक नवाचार है जिसमें विषय केंद्रित रेखांकनों के सृजन और संयोजन से कलाभिव्यक्ति का एक अलहदा वितान रचा जाता है ।


0 टिप्पणियाँ