संदीप राशिनकर मुंबई में सम्मानित
इंदौर। महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी और संस्कृति मंत्री आशीष शेलार और ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपळोलकर ने शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर को कल मुंबई में सम्मानित किया। दादर के पु. ल. देशपांडे कला अकादमी में स्वामीराज प्रकाशन द्वारा आयोजित प्रशांत डिंगणकर की कृती मनबाधा के भव्य लोकार्पण प्रसंग पर यह सम्मान उनके आवरण कला अवदान के लिए किया गया। ज्ञातव्य है कि साहित्य अकादमी दिल्ली, भारतीय ज्ञानपीठ, प्रभात प्रकाशन सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रकाशनों के लिए संदीप अब तक सैकड़ों कलाकृतियों का आवरण बना कर इस क्षेत्र में चर्चित हो चुके है। आवरण कला में उनके नवाचार, अभिनवता और अर्थवत्ता ने उन्हें देशभर में एक विशेष पहचान दी है। इस सम्मान के प्रसंग पर मंच पर मराठी के ख्यात लेखक डॉ. महेश केलुसकर, प्रवीण दवणे, ग़ज़ल नवाज़ भीमराव पांचाळे, रजनीश राणे मौजूद थे। डॉ. नरेंद्र पाठक, हास्य कवि अशोक नायगांवकर, राजेंद्र चव्हाण सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


0 टिप्पणियाँ