म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हरियाणा में आयोजित समारोह में पं मातादीन- मूर्तिदेवी शिखर सम्मान से अलंकृत

प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा हरियाणा में आयोजित समारोह में पं मातादीन- मूर्तिदेवी शिखर सम्मान से अलंकृत

उज्जैन। साहित्य, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलानुशासक प्रो शर्मा शिखर सम्मान से विभूषित नारनौल में आयोजित राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय नारनौल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान अलंकरण समारोह में प्रसिद्ध समालोचक, लोकमनीषी एवं सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के हिंदी विभागाध्यक्ष और कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को पं मातादीन - मूर्तिदेवी शिखर सम्मान से अलंकृत किया गया। 

मनुमुक्त मानव मेमोरियल ट्रस्ट नारनौल द्वारा आयोजित समारोह में प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा को यह महत्वपूर्ण सम्मान नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री राजेंद्रसिंह रावल, काठमांडू, सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी (राज) के कुलपति तथा आईएएस डॉ. मनोजकुमार गर्ग, भाषा आयोग नेपाल, काठमांडू के सदस्य डॉ. पुष्करराज भट्ट एवं संस्था प्रमुख डॉ रामनिवास मानव ने अर्पित किया। सम्मान के रूप में प्रो शर्मा को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र और साहित्य अर्पित किए गए। प्रो शर्मा को यह सम्मान साहित्य, शिक्षा, संस्कृति, समीक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनके विशिष्ट, महत्त्वपूर्ण एवं बहुआयामी योगदान के दृष्टिगत अर्पित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र मनुमुक्त भवन में आयोजित समारोह में कुलानुशासक डॉ. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि स्वाधीनता सेनानी एवं समाजसेवी स्व. पंडित मातादीन के विविध आयामी अवदान पर प्रकाश डाला। पं मातादीन जी के सुपुत्र और चीफ ट्रस्टी डॉ. रामनिवास 'मानव' ने माता-पिता पर केंद्रित दोहे प्रस्तुत किये। अतिथियों ने प्रो शैलेंद्रकुमार शर्मा एवं डॉ मोहन बैरागी के सम्पादन में प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता एवं कृष्ण बसन्ती का लोकार्पण किया। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के संस्कृतिकर्मी और साहित्यकारों के साथ अनेक गणमान्य नेपाली नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ