तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा पुस्तक लोकार्पण एवं कविता पाठ संपन्न
भोपाल। तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा सृजन श्रृंखला -57 के अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण एवं समीक्षात्मक विमर्श तथा कविता पाठ का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा.मोहन तिवारी आनंद द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.प्रभु शंकर शुक्ल, सारस्वत अतिथि डा.सुरेश पटवा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार कैलाश आदमी रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा डा.शिवकुमार दीवान की कृति सही फैसला लघुकथा संग्रह का लोकार्पण किया गया। कृति समीक्षक वी.के श्रीवास्तव ने की। डा.मोहन तिवारी आनंद ने काव्य गोष्ठियों का साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डा.प्रभु शंकर शुक्ल ने गोष्ठी में सहभागी रचनाकारों की रचनाओं पर समीक्षात्मक टिप्पणी की। सारस्वत अतिथि सुरेश पटवा ने गोष्ठी में हुए विमर्श पर समीक्षात्मक विवेचना की।
द्वितीय सत्र में उपस्थित कवियों द्वारा रचना पाठ किया गया। जिसमें कमलेश नॉयर, तालिब भोपाली, अशोक तिवारी अमन, अशोक कुमार धमेनिया, विमल कुमार शर्मा, सुंदर लाल प्रजापति, हरिओम श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश मेश्राम, हंसराज भारती, प्रदीप ध्रुव आदि ने रचना का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डा.अशोक तिवारी अमन ने किया। आभार डा.शिवकुमार दीवान ने व्यक्त किया ।


0 टिप्पणियाँ