मालवी कृति जो देख्यो वो लिख्यो का विमोचन
उज्जैन। गजलांजलि साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रकार एवं साहित्यकार डॉ. श्रीकृष्ण जोशी जी द्वारा मालवी लोकभाषा में रचित यात्रा वृतांत पर केंद्रित पुस्तक "म्हारा प्रदेश को वैभव/जो देख्यो वो लिख्यो" का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात, वरिष्ठ कवि शायर अक्षय चौरे जी की सरस्वती वंदना से हुआ। इस महनीय कार्यक्रम की अध्यक्षता गजलांजलि संस्था के अध्यक्ष एवं डॉ. श्री कृष्ण जोशी ने की। मुख्य अतिथि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के पूर्व कुलपति डॉ. बालकृष्ण शर्मा थे। विशेष अतिथिद्वय लोकभाषा मालवी की वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती माया मालवेन्द्र बधेका एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं हरसिद्धि भक्त मंडल के संरक्षक सदस्य श्री राजेन्द्र जोशी थे। कार्यक्रम का मालवी लोकभाषा में संचालन डॉ. राजेश रावल 'सुशील' ने किया एवं आभार हरसिद्धि भक्त मंडल के संरक्षक सदस्य श्रीज्ञानेश्वर दुबे जी ने माना।


0 टिप्पणियाँ