शब्दान्वेषी कला भूषण व्यंग्य यात्रा सम्मान से सम्मानित होंगे संदीप राशिनकर
इंदौर। चित्रकार संदीप राशिनकर को उनके साहित्य केंद्रित दीर्घ कला अवदान के लिए शब्दान्वेषी कला भूषण व्यंग यात्रा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विस्तृत जानकारी देते हुए व्यंग्य यात्रा के संपादक श्री प्रेम जनमेजय ने बताया कि उनके द्वारा साहित्य को दिए गए अभिनव और प्रदीर्घ अवदान और उसकी महत्ता को रेखांकित करने के लिए विशेष तौर पर इस सम्मान की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि २१ मार्च को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित व्यंग्य यात्रा सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि साहित्य, कला में अपने नवाचार और अपने निरंतर सक्रिय अवदान के चलते संदीप इसके पूर्व भी जीवन गौरव के साथ ही देश भर में अनेकों महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित हो चुके है ।


0 टिप्पणियाँ