राजेश चौहान राज सरल काव्यांजलि के विशिष्ट सम्मान से सम्मानित
उज्जैन। संस्था सरल काव्यांजलि का 21वां कवि सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह 21 मार्च की शाम को आयोजित हुआ। समारोह में युवा गीतकार राजेश चौहान राज को उनके साहित्यिक योगदान के लिए संस्था के विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।
डॉ. पी. एन. नागर को समर्पित यह आयोजन प्रेस क्लब में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद सृजन पीठ के अध्यक्ष मुकेश जोशी ने की, विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिलसिंह चंदेल, कवि अशोक भाटी तथा अभिभाषक वीरेंद्र शर्मा रहे।कार्यक्रम में व्यंग्यकार शशांक दुबे, रमेश मंदोरिया 'मयंक', हरदीप दायले एवं प्रदीप सरल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष सुपेकर एवं मानसिंह शरद ने किया।


0 टिप्पणियाँ