म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को अखिल भारतीय हिंदी साहित्य व्यंग्य लेखन पुरस्कार

व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को अखिल भारतीय हिंदी साहित्य व्यंग्य लेखन पुरस्कार

उज्जैन। साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति, हैदराबाद द्वारा वर्ष 2025 का अखिल भारतीय श्री आचार्य कृष्णदत्त हिंदी साहित्य व्यंग्य लेखन पुरस्कार व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को प्रदान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति हैदराबाद द्वारा डॉ. हरीशकुमार सिंह की कृति 'चयनित व्यंग्य रचनाएँ' का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाकर हिंदी व्यंग्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार के तहत ग्यारह हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 
यह जानकारी देते हुए व्यंग्यकार मुकेश जोशी ने बताया कि व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह के नौ व्यंग्य संकलन प्रकाशित हो चुके हैं और व्यंग्य समालोचना सहित अन्य विषयों पर भी उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। अनेक व्यंग्य संकलन का संपादन आपने किया है। आपके व्यंग्य पर शोध किया जाकर देवी अहिल्या विवि से शोधार्थी को डॉक्टरेट प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद की प्रेमचंद सृजन पीठ से व्यंग्य के कर्मभूमि सम्मान सहित कई सम्मान आपको प्राप्त हुए हैं। व्यंग्य के लिए आपको यह पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में प्रदान किया जायेगा। आपकी इस उपलब्धि पर प्रो. हरिमोहन बुधौलिया, डॉ. पिलकेंद्र अरोरा, मुकेश जोशी, दिनेश दिग्गज, शशांक दुबे, संतोष सुपेकर, रमेशचन्द्र शर्मा, संदीप सृजन, अनिल कुरेल आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ