ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
डॉ. राजेश रावल 'सुशील' जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित
उज्जैन। सिंहस्थ मेला कार्यालय स्मार्ट सीटी सभागार, उज्जैन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग, मध्यप्रदेश शासन) द्वारा जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। 'ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान' एवं स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मध्यप्रदेश शासन के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने पर साहित्य, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में, लोकभाषा की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका 'संस्कृति संवाद' के माध्यम से उज्जैन जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले हिंदी एवं मालवी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजेश रावल 'सुशील' का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में घनश्याम पंडया, समाज सेवा के क्षेत्र में सुमेरसिंह पंवार, देवनारायण वर्मा, योगेन्द्र कौशिक एवं किशोर पांचाल को सम्मानित किया गया।
दो सत्रों में आयोजित यह कार्यशाला, उज्जैन नगर पालिका निगम की सभापति श्रीमती कलावती यादव, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शासी निकाय की सदस्य अजीता परमार, आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पी.एस. मालवीय, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग के सतीश सोलंकी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांश कुमट के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य जिला समन्वयक जय दीक्षित द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथि परिचय मोहन सिंह परमार ने दिया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता सुश्री रचना शर्मा ने किया एवं आभार उज्जैन विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास जी ने माना।


0 टिप्पणियाँ