म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति साहित्य सम्मान उदयपुर के डाॅ.बनवारी पारीक 'नवल' को मिला


टीकमगढ़ । म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव राना लिधौरी के दादाजी की स्मृति में मिलने वाला प्रतिष्ठित स्व. श्री पन्नालाल जी नामदेव 12वीें स्मृति साहित्य सम्मान-2025 इस साल उदयपुर राजस्थान के डाॅ. बनवारी पारीक 'नवल' जी को उनके लघुकथा संग्रह ‘यादो का झरोखां’ के लिए प्रदान किया गया जिसके तहत उन्हें सम्मान राशि 1100रूपए,नगद ,सम्मान पत्र स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इसी क्रम में स्व.रूपा बाई नामदेव 11वीं स्मृति साहित्य सम्मान-2025 बुन्देली कवि श्री रामानंद पाठक ‘ नंद’ (नैगुवाँ निबाड़ी) को बुंदेली साहित्य के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री खरे स्मृति प्रथम साहित्य सम्मान-2025 दतिया के श्री विनोद मिश्र सुरमणि को उनकी कृत चतेउर के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजीव नामदेव राना लिधौरी द्वारा संपादित जिले से प्रकाशित एकमात्र साहित्यिक पत्रिका आकांक्षा के बीसवें अंक-2025 एवं यदुकुलनंदन खरे की कृति ऐसा भी होता है का विमोचन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ