म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

जैन कवि संगम के स्नेह मिलन में हुआ काव्योत्सव

जैन कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नरेन्द्रपाल जैन का किया अभिनंदन

उज्जैन। जैन कवि संगम म.प्र द्वारा स्नेह मिलन काव्य समारोह का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50 कवि साहित्यकारों की उपस्थिति हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। सरस्वती वंदना डॉ खुशबू बाफना ने प्रस्तुत की। बांसवाड़ा राजस्थान से पधारे कवि संदेश जैन के उर्जावान संचालन में कवियों ने हास्य-व्यंग्य कि कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरी। 

काव्य समारोह की अध्यक्षता नगर पालिक निगम सभापति कलावती यादव ने की। अतिथियों के पद को प्रसिद्ध गीतकार हेमन्त श्रीमाल एवं नगर भाजपा महामंत्री जगदीश पांचाल ने सुशोभित किया। इस अवसर पर जैन कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नरेन्द्रपाल जैन का जन्मदिन पर किया अभिनंदन किया गया। साथ ही अतिथियों का शाल, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सारस्वत सम्मान की श्रंखला में महिदपुर के जवाहर डोसी को साहित्य एवं पत्रकारिता में पैनी नजर उत्कृष्टता सम्मान से अलंकृत किया गया। साथ ही साहित्य एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सेवा को रेखांकित करते हुए साहित्य सेवा सम्मान विचार क्रांति मंच के अनिल पांचाल सेवक को प्रदान किया गया। जैन कवि संगम म.प्र. इकाई को श्रेष्ठतम जागरूक एवं सतत साहित्यिक आयोजन करने के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारीयों द्वारा अध्यक्ष सुगनचंद जैन, सचिव राजेंद्र जैन तथा सह सचिव संगीता तल्लैरा को सम्मानित किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों को माला, दुपट्टा से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

काव्यपाठ करने वाले कवियों के क्रम में जैनेंद्र खेमसरा महिदपुर, ऋषभ जैन महिदपुर, अतुल जैन सुराना आष्टा, संजय जैन किला आष्टा, डॉ अर्चना बाफना, भारती जैन, डॉ मीरा जैन, माया बधेका, डॉ नरेंद्र पाल जैन, संदेश जैन, राकेश खेमसरा, डॉ अमरीश जैन, राकेश चौरडिया, प्रदीप बदनोरे, योगेंद्र बेनाडा, सुदीप जैन, नंदकिशोर पांचाल, हर्ष सैनी, अमित जैन, अशोक भाटी, सुरेंद्र सर्किट, राजेंद्र कांठेड़, नागदा धर्मेंद्र बम नागदा, लोकेश सरगम नागदा, दिनेश विजयवर्गीय, पुखराज पथिक नागदा, संतोष सुपेकर, तरुण उपाध्याय, संदीप सृजन, राजेश अजंता, शशांक दुबे, अशोक नागर शाजापुर, राहुल शर्मा, डॉ संजय नागर आदि ने किया। आभार जैन कवि संगम के सचिव राजेंद्र जैन ने माना। जानकारी जैन कवि संगम सदस्य राकेश चौरडिया ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ