म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

मध्यप्रदेश लेखक संघ के साहित्यकार सम्मान 2025 घोषित

डाॅ. गंगा प्रसाद गुप्त को पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान तथा महेश सक्सेना को सारस्वत सम्मान किया जाएगा प्रदान

भोपाल। मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मानों की सूची जारी कर दी गयी है । इसके अनुसार डाॅ. गंगा प्रसाद गुप्त बरसैंया को पं. बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान तथा श्री महेश सक्सेना को सारस्वत सम्मान से अलंकृत किया जायेगा । विश्व संवाद केंद्र के सभागार में हुए वार्षिक साधारण सभा की शुरुआत संघ के प्रादेशिक मंत्री मनीष बादल ने पिछले वर्ष में किये गए कार्यों के संक्षिप्त परिचय एवं तत्पश्चात पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का अभिलेख प्रस्तुत करते हुए किया। संघ के प्रान्ताध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी ने पाँच सदस्यीय चयन समिति द्वारा अनुशंसित एवं कार्यकारिणी द्वारा स्वीकृत नामों‌ की घोषणा आज हिन्दी भवन में आयोजित संघ की वार्षिक साधारण सभा में की । 

जिन साहित्यकारों को संघ के वार्षिक साहित्यकार सम्मेलन में ये सम्मान प्रदान किये जायेंगे उनकी पूरी सूची इस प्रकार है -

वार्षिक सम्मान 2025 हेतु चयनित साहित्यकारों में बटुक चतुर्वेदी अक्षर आदित्य सम्मान-डाॅ. गंगा प्रसाद गुप्त, बरसैंया, भोपाल,श्री राधेश्याम द्विवेदी ऐतिहासिक/पौराणिक उपन्यास/ नाटक सम्मान - श्री अरुण अपेक्षित, इन्दौर, सारस्वत सम्मान -श्री महेश सक्सेना, भोपाल,डाॅ. सरोजिनी कुलश्रेष्ठ कहानी सम्मान - श्रीमती नीता श्रीवास्तव, महू, इंदौर,डाॅ. पुष्पा चौरसिया श्रेष्ठ गीतकार सम्मान -श्री श्याम सुन्दर तिवारी,खंडवा,इंजी. प्रमोद शिरढोणकर विरहमन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान-श्री शशिकांत यादव, देवास,हरिशंकर तिवारी यात्रा वृतान्त सम्मान - डाॅ. विनय राजा षडंगी राजाराम, भोपाल,सुधा सावित्री श्रेष्ठ बुन्देली साहित्यकार सम्मान -श्री हरिकृष्ण 'हरि', दतिया, सरदार दिलजीत सिंह रील व्यंग्य सम्मान -श्रीमती साधना बलवटे, भोपाल,डाॅ. वल्लभ दास शाह अनुवाद सम्मान -श्री विनोद कुमार जैन, भोपाल,स्व. जैतराम धमेनियाँ स्मृति छांदस रचनाकार सम्मान -श्री प्रभु त्रिवेदी, इन्दौर,श्री मदन मोहन चतुर्वेदी, साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान -श्री दिनेश पाठक, ग्वालियर,डॉ. देवेन्द्र जोशी हिन्दी/ मालवी साहित्य सेवी सम्मान -श्री दिनेश प्रभात, भोपाल,संतोष तिवारी समीक्षा सम्मान- डाॅ. नीलिमा रंजन, भोपाल,पं. बृज वल्लभ आचार्य संस्कृतज्ञ सम्मान -प्रो. गोविन्द पांडेय, भोपाल, हरि ॐ शरण चौबे गीतकार सम्मान -डा. प्रतिभा द्विवेदी, भोपाल,मेहमूद जकी ग़ज़ल सम्मान -श्री सुरेश पबरा आकाश, भोपाल, पुष्कर सम्मान -डाॅ. मीनू पाण्डेय, भोपाल, देवकी नंदन माहेश्वरी सम्मान -श्री प्रवीण अत्रे, रतलाम, कस्तूरी देवी चतुर्वेदी लोकभाषा सम्मान -श्री राकेश रागी, खरगोन, हरीश निगम स्मृति मालवी भाषा सम्मान-श्री ओम प्रकाश पंड्या,काशी बाई मेहता लेखिका सम्मान- श्रीमती राज कुमारी चौकसे, भोपाल, कमला चौबे स्मृति लेखिका सम्मान - डाॅ. यशोधरा भटनागर, देवास,अमित रमेश शर्मा मंचीय हास्य व्यंग्य कवि सम्मान-श्री सुनील गाइड, तराना,राम पूजन मलिक नवोदित गीतकार सम्मान -डाॅ. प्रार्थना पंडित, भोपाल, मालती वसंत बाल साहित्यकार सम्मान-डाॅ. वर्षा चौबे, भोपाल,अरविन्द चतुर्वेदी स्मृति साहित्य सेवी सम्मान - श्री विमल भंडारी, भोपाल,उत्कृष्ट इकाई सम्मान -खरगोन इकाई को प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ