भोपाल। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.सुषमा जादौन की नयी पुस्तक 'स्मृतियों में तुम फिर से' का लोकार्पण अमरनाथ कॉलोनी कोलार में किया सम्पन्न हुआ। यह पुस्तक संस्मरण डायरी विधा में लिखी गयी है। इस अवसर पर हमीदिया महाविद्यालय संस्कृत के पूर्व प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. एच. आर. रैदास और एम. एल. बी. महाविद्यालय हिन्दी के प्राध्यापक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.सुधीर शर्मा उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रैदास ने कहा कि- 'यह संस्मरण डायरी लेखिका की वियुक्ता पुत्री अर्पिता के जीवंत संस्मरणों से सजी हुई ऐसी माला है,जो सदा पुष्पित और सुगंधित रहेगी। लेखिका डॉ.सुषमा ने अपने मन की संवेदना को ही लेखनी बना लिया है। उनकी अनुभूतियां शब्द शब्द में ढलकर पाठक के मर्म को स्पर्श करती हैं।' इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में बोलते हुए डॉ.सुधीर शर्मा ने लेखिका को इस कृति पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्मृतियों में तुम' करूणाकलित कृति है। इस पुस्तक का यह दूसरा भाग है। इसमें भी मॉं -बेटी के साथ जिए पल है, न भूलने वाली यादें हैं, स्नेह और मातृत्व के साकार-से चित्र हैं यह कृति साहित्य जगत में अपना एक स्थान बनाए, मेरी यही शुभकामना है।
डॉ.सुषमा जादौन की यह कृति मंजुल पब्लिकेशन हाउस की सहयोगी संस्था सर्वत्र प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। लेखिका ने अपनी इस सद्य प्रकाशित पुस्तक से एक अंश भी पढ़ा। जिसने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अंत में लेखिका ने सभी का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ