उज्जैन। शहर के लेखक सन्तोष सुपेकर को उनके लघुकथा संग्रह अपकेन्द्रीय बल हेतु हैदराबाद की साहित्य गरिमा पुरस्कार समिति, कादम्बिनी क्लब हैदराबाद तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा आचार्य कृष्ण दत्त लघुकथा लेखन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जानकारी देते हुए सरल काव्यांजलि के राजेन्द्र देवधरे दर्पण ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि आंध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विश्वजीत सपन, ख्यात कवि अरुण कमल, सम्पादक- पुष्पक साहित्यिकी डॉ. अहिल्या मिश्रा, प्रदीप दत्त तथा डॉ. सुरभि दत्त ने शॉल, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व नकद राशि प्रदान कर सुपेकर को सम्मानित किया। द्वितीय सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने कविता पाठ भी किया।
0 टिप्पणियाँ