Subscribe Us

शुभ दीपावली 2023 के मुहूर्त -डॉ सर्वेश्वर शर्मा

दीपावली महोत्सव 10 से 15 नवम्बर 2023 तक रहेगा

उज्जैन। दीपावली महोत्सव 2023 पॉच दिनों तक नहीं बल्कि छह दिनों तक मनाया जाएगा। घरों में छह दिन तक दीप प्रज्जवलित कर दीपदान किया जाएगा। दीपावली महापर्व पर मुहूर्त से दीपदान और लक्ष्मी पूजन करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। महाकाल की नगरी के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं श्रीविद्या साधक डॉ. सर्वेश्वर शर्मा द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार छह दिन के दीपावली पर्व के शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे।

शुभ दीपावली महूर्त
धन त्रयोदशी 10 नवम्बर 2023,शुक्रवार (यम दीपदान, धन्वंतरी पूजन)
  • शुभ समय - 
  • प्रातः 6 बजकर 38 मिनिट से प्रातः 10 बजकर 48 मिनिट तक।
  • दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनिट तक।
  • शाम 4 बजकर 20 मिनिट से शाम 5 बजकर 48 मिनिट तक।
  • रात 8 बजकर 57 मिनिट से रात 10 बजकर 34 मिनिट तक।
रूप चतुर्दशी
चतुर्दशी तिथि 11नवम्बर 2023 को दोपहर 1बजकर 58 मिनिट से है, इसलिए अभ्यंगन तेल उबटन स्नान 12 नवंबर 2023 प्रातः काल में होगा।

शुभ दीपावली 12 नवम्बर 2023 रविवार (श्रीगणेश, महालक्ष्मी, सरस्वती पूजन)
  • पूजन शुभ समय
  • प्रातः 8 बजकर 2 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट तक।
  • दोपहर 1 बजकर 34 मिनिट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनिट तक।
  • शाम 5 बजकर 42 मिनिट से रात 10 बजकर 34 मिनिट तक।
स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन समय -
  • स्थिर वृश्चिक लग्न प्रातः 7 बजकर 15 मिनिट से प्रातः 9 बजकर 34 मिनिट तक।
  • स्थिर कुम्भ लग्न - दोपहर 1 बजकर 21 मिनिट से दोपहर 2 बजकर 50 मिनिट तक।
  • स्थिर वृषभ लग्न - शाम 5 बजकर 52 मिनिट से रात 7 बजकर 48 मिनिट तक।
  • स्थिर सिंह लग्न - रात 12 बजकर 23 मिनिट से रात 2 बजकर 50 मिनिट तक।
विशेष -
13 नवम्बर 2023 सोमवार को केवल देवपितृ कार्य के लिए सोमवती अमावस्या का पर्व रहेगा।

गोवर्धन पूजन- 14 नवम्बर 2023, मंगलवार (गोवर्धन अन्नकूट उत्सव)
  • शुभ समय -
  • प्रातः 9 बजकर 26 मिनिट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनिट तक।
  • दोपहर 2 बजकर 56 मिनिट से शाम 4 बजकर 19 मिनिट तक।
  • रात 7 बजकर 19 मिनिट से रात 8 बजकर 57 मिनिट तक।
भाई दूज (यम द्वितीया)-15 नवम्बर 2023, बुधवार
(यह त्यौहार भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है। इस दिन बहन भाई को भोजन कराती है।)
  • शुभ समय -
  • प्रातः 6 बजकर 41 मिनिट से प्रातः 9 बजकर 26 मिनिट तक।
  • प्रातः 10 बजकर 49 मिनिट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनिट तक।
  • दोपहर 2 बजकर 56 मिनिट से शाम 5 बजकर 41 मिनिट तक।
  • रात 7 बजकर 19 मिनिट से रात 12 बजकर 12 मिनिट तक।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ