Subscribe Us

यूँ नहीं डरा करो



✍️हमीद कानपुरी

यूँ   नहीं    डरा  करो।

मस्त हो   जिया करो।

 

होश  में    रहा  करो।

नाप कर  पिया करो।

 

ज़ुल्म  रोक  दो  ज़रा,

ज़ालिमों   हया  करो।

 

बेबसी   जहाँ   दिखे,

जा  वहाँ  दया  करो।

 

अब कहीं छिड़क नमक,

घाव  मत   हरा  करो।

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब हमारे वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ