Subscribe Us

डाॅ देवेन्द्र जोशी 4 अक्टूबर को दूरदर्शन पर



उज्जैन। नगर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार और महात्मायन महाकाव्य तथा राष्ट्रमाता कस्तूरबा जैसे ग्रंथों के रचनाकार डाॅ देवेन्द्र जोशी की कविताओं का प्रसारण भोपाल दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रम काव्यांजलि में 4 अक्टूबर शुक्रवार को शाम  7: 15 बजे होगा। भोपाल दूरदर्शन की सूचना के अनुसार डाॅ जोशी द्वारा संचालित इस काव्यांजलि कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागी : शिखर चंद  शिखर , ज्योति ज्वाला , रामनारायण कौरव और सरिता कोहिनूर होंगे। उल्लेखनीय है कि हिन्दी मालवी के प्रतिष्ठित कवि के रूप में सक्रिय डाॅ जोशी की तीन काव्य कृतियां कडवा सच आखिर क्यों और रंग रंगीलो मालवी प्रकाशित हो चुकी है। मध्य प्रदेश लेखक संघ और अ भा लोकभाषा कविता सम्मान प्राप्त डाॅ जोशी समसामयिक लेखन तथा पारंपरिक मूल्यों को प्रतिष्ठापित करने करने हेतु सतत रचना कर्म रत  हैं।  हाल ही में किताब गंज प्रकाशन जयपुर से प्रकाशित आपकी पुस्तक "सदी के सितारे" बहुत लोकप्रिय हो कर चर्चा में है। 


शब्द प्रवाह में प्रकाशित आलेख/रचना/समाचार पर आपकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया का स्वागत है-


अपने विचार भेजने के लिए मेल करे- shabdpravah.ujjain@gmail.com


या whatsapp करे 09406649733


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ