Subscribe Us

संजा मांडना कला:गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है 


प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था उज्जैन संजा लोकोत्सव बनाती आ रही है | उल्लेखनीय है कि  विगत वर्षो में संस्था द्धारा अड़तालीस घंटों तक एक दर्जन से अधिक कलाकारों के कला कौशल ,प्रतिभा और श्रम से मांडी गई 24 X 24 फीट में निर्मित संजा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने का गौरव मिला था |



वर्तमान में संजा महोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर उज्जैन में किया जाता है | बेटी बचाओं का मूलमंत्र यहाँ भी लागू  होता है | बेटियाँ की कमी से  तो संजा जैसे पारंपरिक लोकोत्सव विलुप्त की कगार पर जा पहुंचेंगे | देखा जाए तो संजा देती है कला ज्ञान ,एवं मनोवांछित फल | संजा मनाने की यादें लड़कियां विवाहोपरांत संजा बनाने की यादें  उम्र तक मन में  बनी रहती है और यही यादें उनके व्यवहार  में प्रेम ,एकता और सामजस्य का सृजन करती है | संजा सीधे -सीधे हमें पर्यावरण से अपने परिवेश से जोड़ती है | तो क्यों न हम कला को बढ़ावा दे और इसे विलुप्त होने से बचाने का प्रयास करें | 


संजय वर्मा 'दृष्टि '

मनावर (धार ) 

9893070756 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ