Subscribe Us

डॉ सन्दीप को हिंदी सेवार्थ राजभाषा सम्मान 


अजमेर। गृहमंत्रालय के राज भाषा विभाग और विश्व हिंदी परिषद, दौरा हिंदी दिवस और महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में 2 दिवसीय अन्तर्रारष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली कनॉट प्लेस स्तिथ ndmc के वातानुकूलित सभागार में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 6 देशों के विदेशी रहे जिन्होंने हिंदी में वक्तव्य दिए। इसमे प्रमुख वजीरा गुनसेना कजाकिस्तान की रही जिन्होंने महात्मा गांधी पर कजाकी भाषा मे किताब महात्मा गांधी का लोकार्पण करवाया। संयोजक सचिव विपिन कुमार ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि दृय विदेश राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह और राज्यमंत्री जितेंद्र कुमार का स्वागत किया। इस अवसर पर हिंदी के लिए विशेष कार्य करने वालो को संम्मानित किया गया।  अन्तर्रारष्ट्रीय हिंदी सेवी सम्मान से कथाकार,कवि और फ़िल्म लेखक डॉ सन्दीप अवस्थी को राज्यमंत्री जनरल विजय कुमार सिंह दौरा संम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ सन्दीप ने कहा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नही बल्कि विचारधारा हैं। हर वह व्यक्ति जो कुरीतियों,आडम्बरो और कट्टरता पर प्रहार करता है वह गांधी है।  मुख्य अतिथि जनरल सिंह ने डॉ अवस्थी को स्मृति चिन्ह,उपरणा ओढ़ाकर संम्मानित किया। जीवंत संचालन प्रोफेसर माला मिश्र ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ