म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में हुआ 'संस्कृति संवाद' पत्रिका का विमोचन

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में हुआ 'संस्कृति संवाद' पत्रिका का विमोचन
उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड उज्जैन द्वारा आयोजित एक दिवसीय 'प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम' मैं लोकभाषा की राष्ट्रीय त्रैमासिक पत्रिका 'संस्कृत संवाद' के 41वें अंक का लोकार्पण किया गया। उज्जैन स्थित जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन के साथ किया गया । पत्रिका का लोकार्पण, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना मंडल के अध्यक्ष श्री ओम जैन, मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद शाशि निकाय की सदस्या श्रीमती अजीता परमार, विशेष अतिथि जन अभियान परिषद उज्जैन के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, मुख्य वक्ता जिला समन्वयक जय दीक्षित, विकासखंड समन्वयक एवं पत्रिका के संरक्षक सदस्य अरुण व्यास एवं देव सजीवन सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप राजपुरोहित के कर कमलों से संपन्न हुआ ।

इस अंक के साथ 'संस्कृति संवाद' पत्रिका के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि शिवप्रसाद मालवीय एवं मुख्य वक्ता जय दीक्षित ने संपादक मंडल को बधाई प्रेषित की। इसके साथ ही अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ओम जी जैन ने कहा कि वर्तमान समय में लोकभाषा एवं बोलियां लुप्तप्राय होती जा रही है, ऐसे में लोकभाषा एवं बोलियों पर केंद्रित पत्र पत्रिकाएं भाषा एवं बोली की संरक्षण, संवर्धन एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्य अतिथि अजीता परमार ने बोलियों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही 'संस्कृति संवाद' पत्रिका को बोलियों पर केंद्रित राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र नवाचार परक पत्रिका बताते हुए सराहना की । संचालन 'संस्कृति संवाद' पत्रिका के संपादक डॉ. राजेश रावल 'सुशील' ने किया एवं आभार कुलदीप राजपुरोहित ने माना ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, उज्जैन विकासखंड के सभी सभी पदाधिकारी, परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाएं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ