म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

लघुकथाकार सुपेकर राजस्थान में सम्मानित

लघुकथाकार सुपेकर राजस्थान में सम्मानित

उज्जैन। हिंदी पुस्तकालय समिति, डीग, राजस्थान के 100 वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उज्जैन निवासी लघुकथाकार सन्तोष सुपेकर को इंजीनियर रमेशदत्त, नीरज दत्त शर्मा लघुकथा पुरस्कार 2026 प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धपीठ पीठाधीश्वर डॉक्टर कौशल किशोर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मुख्य सचिव आई.ए.एस. अमृतलाल मीणा थेे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काबले शरण गोपीनाथ (एस.पी.- जिला डीग), राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी, जयपुर की सचिव डॉ. लता श्रीमाली की उपस्थिति रही। आयोजन में देश के छह प्रान्तो से आए साहित्यकारों को विभिन्न प्रतियोगिताओ में सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने पुष्पहार, श्रीफल, गाय बछड़े की प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं सम्मान राशि भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । समारोह संयोजक सुरेन्द्र शर्मा 'सार्थक' के अनुसार लघुकथा लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह अखिल भारतीय सम्मान दिया गया, यह जानकरी डॉ संजय नागर ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ