म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

हास्य व्यंग्य कवि राजेन्द्र गट्टानी आयरलैंड में बिखेरेंगे देशी पंच

हास्य व्यंग्य कवि राजेन्द्र गट्टानी आयरलैंड में बिखेरेंगे देशी पंच

भोपाल। जाने-माने व्यंग्यकार और मध्यप्रदेश लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी अब विदेश की धरती पर भी अपनी लेखनी का जादू बिखेरने जा रहे हैं। श्री गट्टानी आगामी 18 जुलाई को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में आयोजित होने वाली "लाफ्टर इवनिंग" में मुख्य प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की थीम "देशी पंच-विदेशी मंच" रखी गई है, जिसका उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को मातृभाषा में हास्य-व्यंग्य से जोड़ना है।आज के समाज की सच्चाई को अपनी व्यंग्य रचनाओं से बिना लाग लपेट सामने रखने वाले श्री गट्टानी के साथ इस शाम में स्टैंड-अप कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह भी अपनी प्रस्तुति देंगे। डबलिन के प्रसिद्ध साइंटोलॉजी ऑडिटोरियम में होने जा रहे इस 2 घण्टे के कार्यक्रम का आयोजन ब्रदर्स बीट्स इवेंट्स और क्रेज़ी टप्पे द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ