म. प्र. साहित्य अकादमी ने घोषित किए वर्ष 2024 के पाण्डुलिपि अनुदान
प्रदेश के 40 रचनाकारों की प्रथम कृतियों को मिलेगा प्रकाशन सहायता अनुदान
भोपाल। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2024 हेतु प्रदेश के लेखकों की प्रथम कृति के प्रकाशनार्थ चयनित श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों की घोषणा कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित पाण्डुलिपि को प्रकाशन सहायता के रूप में ₹20,000 (बीस हजार रुपये) का अनुदान प्रदान किया जाता है। प्रतिवर्ष कुल 40 पाण्डुलिपियों को इस योजना के लिए चयनित किया जाता है।
साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए "प्रदेश के लेखक की प्रथम कृति प्रकाशन योजना" के अंतर्गत निम्नलिखित रचनाकारों की पाण्डुलिपियाँ प्रकाशन सहायता अनुदान हेतु स्वीकृत की गई हैं-
निर्लेश तिवारी (इंदौर), कीर्ति सिंह (भोपाल), मीतू चतुर्वेदी परमार (रतलाम), अनुप्रणव मनमोहन उपाध्याय (उज्जैन), के.पी.एस. चौहान (इंदौर), बीना दुबे (नर्मदापुरम), व्याप्ति उमड़ेकर (ग्वालियर), मेघा मैथिल (भोपाल), डॉ. मनमोहन प्रकाश श्रीवास्तव (इंदौर), प्रदीप औदिच्य (गुना), राखी जैन (इंदौर), अर्चना दिशा मिश्रा (भोपाल), सुभाष चन्द्र सिटोके (हरदा), हरिसिंह परिहार ‘पतंग’ (नरसिंहगढ़), अजय जैन ‘विकल्प’ (इंदौर), दिनकर पाठक (सीधी), रामकृष्ण द्विवेदी (रीवा), राहुल कुम्भकार (ब्यावरा), ललित कुमार पाण्डेय (रीवा), आदित्य हरि गुप्ता (सीहोर), धर्मपाल सोनी ‘मधुकर’ (ग्वालियर), संदीप कुमार परिहार (भोपाल), डॉ. खुशबू पांचाल (उज्जैन), सरफराज हसन (भोपाल), श्रद्धा सिंह यादव (भोपाल), अभिषेक द्विवेदी (रीवा), श्याम बिहारी सरल (शिवपुरी), सत्यदेव सोनी (भोपाल), निखिल पाटीदार (नरसिंहगढ़), राज कुमार बरुआ (भोपाल), अमन जादौन (शाजापुर), भावेश कानूनगो (देवास), मंजु जैन (देवास), कमलेश व्यास ‘कमल’ (उज्जैन), ललिता श्रीवास्तव (इंदौर), राधिका रितेश मण्डलोई (इंदौर), स्नेहा त्रिपाठी (रीवा), सर्वेश खण्डेलवाल (इंदौर), सुदेश शांडिल्य (भोपाल) तथा रुद्र प्रताप चौबे (उज्जैन)।
अकादमी की इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के लेखकों को उनकी प्रथम कृति के प्रकाशन हेतु प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान करना है, जिससे साहित्य सृजन की नई प्रतिभाओं को मंच मिल सके।


0 टिप्पणियाँ