श्रीति राशिनकर को समर्पण सम्मान
इंदौर।आपले वाचनालय, साहित्य कला संस्कृति केंद्र के माध्यम से भाषा समर्पित कार्यों के लिए श्रीति राशिनकर को सम्मानित किया गया। मराठी भाषियों की केंद्रीय संस्था बृहन्महाराष्ट्र मंडल, दिल्ली ने अपने शताब्दी वर्ष में संस्था के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समर्पित सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित करने की गौरव श्रृंखला में उनके द्वारा मराठी भाषा की परीक्षाओं और निबंध स्पर्धाओं के माध्यम से भाषा उन्नयन के लिए दिए गए विशिष्ट अवदान के लिए यह सम्मान किया गया। मंडल के मदन बोबडे , अनिल दामले एवं श्रीमती बोबडे द्वारा शॉल, सम्मानपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।


0 टिप्पणियाँ