म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

डॉ हरीशकुमार सिंह को भारत भारती का अध्यक्ष और डॉ पांखुरी वक्त को सचिव बनाया गया

डॉ हरीशकुमार सिंह को भारत भारती का अध्यक्ष और डॉ पांखुरी वक्त को सचिव बनाया गया

उज्जैन। राष्ट्रीय एकात्मकता को समर्पित राष्ट्रीय संगठन भारत भारती उज्जैन इकाई का अध्यक्ष डॉ. हरीशकुमार सिंह और सचिव डॉ. पांखुरी वक्त को बनाया गया है। भारत भारती मध्यप्रदेश की संयोजक डॉ. प्रवीणा दवेसर ने बताया कि भारत भारती उज्जैन के सरंक्षक शिक्षाविद दिवाकर नातू, मार्गदर्शक मंडल में डॉ. नागेश्वर राव, डॉ. हरिमोहन बुधौलिया, एम. के. जैन, मुकेश जोशी सम्मिलित हैं। भारत भारती उज्जैन के उपाध्यक्ष शैलेश लेले, डॉ. संगीता पाटकर, चंद्रकांत नामजोशी बनाए गये हैं। संगठन मंत्री शशांक दुबे, सहसचिव डॉ. नंदिनी सक्सेना एवं सुश्री संगीता तल्लेरा और कोषाध्यक्ष सुभाष पाठक होंगे।

संगठन विस्तार प्रमुख श्री रणजीत कालरा, नवाचार रणनीति प्रमुख श्री संजय त्रिवेदी, विचार एवं संस्कृति प्रमुख श्री शैलेन्द्र पांडे होंगे। महिला प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ प्रमुख डॉ. अनामिका सोनी, कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ. तपस्या ठाकुर, सहकार्यक्रम प्रबन्धक डॉ. अभिलाषा शर्मा, और कार्यक्रम समन्वयक रेखा अडसुले को बनाया गया है। 

संगठन के मनोनीत समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विनय पत्राले ने कहा कि हमारी संस्कृति एक है किंतु समाज में वह विविध स्वरूपों में परिलक्षित होती है उसमें एकरूपता स्थापित करने हेतु भारत भारती द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सभी को मिलजुल कर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए करना होगा जिससे राष्ट्रीय एकात्मकता सुदृढ़ हो।

संयोजक डॉ. प्रवीणा दवेसर ने बताया कि भारत भारती अपने आयोजनों के जरिये जन को जन से मिलाने , सभी लोगों को भारत माता और भारत की मिट्टी के प्रति गौरव जगाना भारत भारती का उद्देश्य है। भारत भारती इस समय देश के बाईस राज्यों के एक सौ पचास शहरों में एक भारत श्रेष्ठ भारत के उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ