म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

श्रीति राशिनकर को महाराष्ट्र का राज्य स्तरीय जाधव स्मृति सम्मान

श्रीति राशिनकर को महाराष्ट्र का राज्य स्तरीय जाधव स्मृति सम्मान


इंदौर । हिंदी मराठी की कवयित्री श्रीति राशिनकर को हाल ही में महाराष्ट्र के राज्य स्तरीय काव्य लेखन स्पर्धा में अपने उत्कृष्ठ लेखन के लिए सम्मानित किया गया है। विस्तृत जानकारी देते हुए सर्वश्री अरुण इंगवले और संतोष गोनबरे ने बताया कि चिपळूण की महाराष्ट्र साहित्य परिषद और कोकण मराठी साहित्य परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ज्येष्ठ नाटककार अप्पा साहेब जाधव स्मृति प्रीत्यर्थ अभिनव राज्यस्तरीय काव्य स्पर्धा का आयोजन किया गया था। मराठी के अग्रज कवि मर्ढेकर की चर्चित कविता की पंक्ती गणपत वाणी को केंद्र में रख कवितायें आमंत्रित की गई थी , जिसमें देश विदेश से तकरीबन साढ़े पांच सौ कवियों ने अपनी सहभागिता की थी। निर्णायक समिति ने इन कविताओं में से जिन आठ कवियों को सम्मानित किया उनमें मध्यप्रदेश से श्रीति राशिनकर को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि लेखन , पत्रकारिता , संचालन में अपनी विशिष्ठ पहचान रखने वाली श्रीति इसके पूर्व भी देश भर में अनेकों सम्मानों से सम्मानित हो चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ