संस्था संवाद द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान
उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड उज्जैन, जिला उज्जैन अंतर्गत ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के तहत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम गोंदिया में किया गया। कार्यक्रम में संवाद शोध संस्थान एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, गोंदिया द्वारा सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य जन सहभागिता के माध्यम से ग्राम विकास, सामाजिक जागरूकता एवं स्वदेशी को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री अरुण व्यास, ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री पदमसिंह चौधरी, समाजसेवी कल्याण चौधरी, परामर्शदाता श्री सुनील बारोड़ मंचासीन रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की पूजन कर किया गया। अतिथि स्वागत उपरान्त उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली कुमारी ज्योति शर्मा को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें स्थानीय उत्पादों के उपयोग एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया एवं सभी उपस्थित जनों ने ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
आयोजन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति टकवासा, हमीरखेडी, तालोद एवं गोंदिया के पदाधिकारी एवं सदस्य सर्वश्री मदनलाल तिलोरिया, बालकृष्ण नागर, अंबाराम चौधरी, महेंद्र देथलिया, कमल चौधरी, रंगलाल चौधरी, राकेश चौधरी, श्रीमती पूजा राठौर, श्रीमती भाव्या रावल, श्रीमती हीरा रावल, कैलाश शर्मा, पदमसिंह आंजना, संदीप देथलिया, रितेश नागर, उत्तम चौधरी अवधेश रावल एवं मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (Msw, bsw)के छात्रों की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन समिति एवं संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश रावल 'सुशील' ने किया एवं आभार समिति सचिव मदनलाल तिलोरिया ने माना।


0 टिप्पणियाँ