Subscribe Us

सरल जी की हर कृति एक शहीद स्तम्भ -सुपेकर

सरल काव्यांजलि द्वारा सरल जयन्ती आयोजित


उज्जैन। 'सरल जी की हर कृति एक शहीद स्तम्भ है,राष्ट्र को आज उन पर गर्व और दम्भ है'  सरल काव्यांजलि संस्था द्वारा सरल प्रतिमा पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में उक्त पंक्तियाँ संस्था महासचिव संतोष सुपेकर ने पढ़ी। राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण 'सरल' जी की 127 वीं जयन्ती पर आयोजित इस आयोजन की अध्यक्षता पूर्व नगर निगम अध्यक्ष प्रकाश चित्तौड़ा ने की।  

जानकारी देते हुए संस्था सचिव मानसिंह शरद ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. पुष्पा चौरसिया, प्रदीप सरल, राजेंद्र देवधरे 'दर्पण', डॉ. रफीक नागौरी, हर्ष सैनी, वी.एस. गहलोत 'साकित उज्जैनी', मानसिंह शरद ने अपनी रचनाओं द्वारा सरल जी को श्रद्धांजलि दी।

अध्ययक्ष डॉ. संजय नागर, श्रीमती आशागंगा शिरढ़ोणकर, श्रीमती गिरजा ठाकुर, संजय जैन, राजीवलोचन ठाकुर, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्रीमती सुमन नागर, अनिल कुमार चौबे, अमित सुपेकर, हरदयाल सिंह ठाकुर एडवोकेट, संजय जौहरी, नारायण मंघवाणी और मराठा सेवा संघ के अध्यक्ष राजहंस गायकवाड आदि ने भी अपने शब्दों से सरल जी को नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ