म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

जाग गये तो सब सुधरेगा (कविता) -डॉ अ कीर्तिवर्द्धन

आज नहीं तो कल निखरेगा,
जीवन का हर पल निखरेगा।
फैल रहा जग में प्रदूषण,
जाग गये तो सब सुधरेगा।
सत्य का परचम फहरा तो,
झूठ पुलिंदा तृण तृण बिखरेगा।
ज़ख़्मों पर ममता की मरहम,
जमा दर्द भी जल्द पिंघलेगा।
नहीं काम का खोटा सिक्का,
रखो जेब में वह खनकेगा।
दुनिया के ताने तो सह लें,
अपनों का ताना अखरेगा।
मेहनत से संतुष्टि मिलती,
श्रम बिन्दु चेहरे पर चमकेगा।
सकारात्मक जब भी सोचो,
आत्मविश्वास भीतर उपजेगा।
मानवता की बात करोगे,
दया धर्म दिल से उभरेगा।

डॉ अ कीर्तिवर्द्धन,मुज़फ़्फ़रनगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ