Subscribe Us

भारत का स्वाभिमान है हिंदी






✍️राखी पटेल 'गुड़िया'

भारत का आधार है हिंदी, 

सबके सपनों को करती है साकार ये हिंदी।।

हिंदी हमारा अभिमान, 

हिंदी हर भारतवासी का स्वाभिमान।।

देश को एकता में बांधती है हिंदी,

अनगिनत लोगों को साधती है हिंदी।।

हिंदी की महत्ता को तुम कम ना आंको,

भाषा के आधार पर देश को ना बांटो।।

हिंदी है भारत का अभिमान,

दक्षिण हो पश्चिम,

सब मिलकर करो इसका सम्मान।।

इस हिंदी दिवस बस यही है नारा, 

हिंदी अपनाकर लाओ देश में उजियारा।।

हिंदी, किसान और जवान, 

देश के तरक्की के लिए,

जरुरी है इनका सम्मान।।

भारत वासी होकर भी क्यों,

इस तथ्य से अनजान हैं।

हिंदी हमारा सम्मान है, 

हिंदी में हमारी जान है।।

बहुत सभ्य है यह भाषा,

लगती भी संस्कारी है।

सबको जोड़ जोड़ कर रखती,

हिंदी भाषा प्यारी है।।

हिन्दी है भारत की आशा,

हिन्दी है भारत की भाषा।।

हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी,

एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी।।

सुंदर है, मनोरम है, मीठी है, सरल है,

ओजस्विनी है और अनूठी है ये हिन्दी।।


*डंगनिया,रायपुर छत्तीसगढ़

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ