Subscribe Us

सखी साहित्य परिवार का अंतराष्ट्रीय कविसम्मेलन







 


 

श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष आ दीपिका सुतोदिया जी एवं राष्ट्रीय महासचिव आनंद अमित जी के दिशा निर्देश में एक सफलतम अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेरिका से श्री अनूप अलग जी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मास्को से सुशील आज़ाद जी व मुंबई  से इंजीनियर वेद प्रकाश प्रजापति जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रुनु बरुआ जी ने और संचालन दीपाली सोढ़ी जी ने किया। कार्यक्रम की सूत्रधार असम प्रान्त अध्यक्ष  ममता गिनोड़िया जी , थी । सखी साहित्य परिवार की पूरी टीम ने इस आयोजन को मिलकर सफल बनाया। इस अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन में  ..अलका ‌जैन‌  मुंबई,सरिता सिह 'स्नेहा' जोरहाट,माया बदेका उज्जैन महेश मनुका  आसाम,संजय जैन मुम्बई,सुशील कुमार आजाद  मास्को,अनिता मंदिलवर सपना छतीसगढ़,शोभा रानी तिवारी इंदौर,जयश्री जी  जोरहाट,अनूप 'अलग'  यू एस ए,वाणी बरठाकुर  तेजपुर, ममता गिनोडिया मुग्धा जोरहाट ,निशा अतुल्य देहरादून, डा.रुनु बरुवा रागिनी जोरहाट, धनेश्वरी देवागँन धरा रायगढ़, आनन्द, अमित योगी वाराणासी , वेद‌ प्रकाश वेद मुबई , आशा दिनकर 'आस',दिल्ली, एकता  डांग अम्बाला , सौम्या अग्रवाल , अर्चना पाठक , हरि‌ प्रकाश गुप्ता छतीसगढ़, निक्की शर्मा रशिम , शगुफ़्ता यास्मीन क़ाज़ी नागपुर ,पूजा‌ अग्रवाल गुवहाटी ,विनोद कुमार हसौड़ा, रेखा बोरा लखनऊ, ममता रानी तिवारी, रूपेश कुमार विहार, बिमला शर्मा आसाम, भारत भूषण जी करनाल , मानिकदास जी छत्तीसगढ़ , डा.दीपिका‌ सुतोदिया गुवाहाटी, दीपाली ‌सोढी गुवाहाटी कवि/कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया। , दो दिन चले इस अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन के अंत में  असम प्रदेश की महासचिव बिमला जी  ने सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। सभी कलाकारों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की हर्षोल्लास से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 




 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ