Subscribe Us

शहीद को हमारा सलाम 



*सुनील कुमार माथुर 







जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 

सीकर का दीपचंद वर्मा शहीद हो गयें 

ताबड़तोड़ गोलियों के बाबजूद भी

शहीद ने हिम्मत नहीं हारी

मोर्चा संभाला और 

देश की एकता-अखंडता की 

रक्षा की खातिर हंसते हंसते 

अपने प्राणों की आहुति दे दी और

भारत माता की रक्षा की 

धन्य है वह वीर सिपाही

जिसने देश की माटी की लाज रखी

धन्य है वह माता जिसने

देश को ऐसे वीर जवान दियें 

धन्य है वह पत्नी 

जिसने धरती के ऐसे लाल को

भारतमाता की रक्षा की खातिर 

सीमा पर भेजा

धन्य है वह बच्चे 

जिन्होंने अपने पिता को

राष्ट्र की रक्षा के लिए सौंप दिया

धन्य है वह धरती , धन्य है वह गांव 

जहां ऐसा वीर हुआ 

शहीद को हमारा सलाम है 

जिसने अपने प्राणों की आहुति देकर 

भारतमाता का गौरव बढाया 

*जोधपुर राजस्थान 




 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ