Subscribe Us

हरियाली तीज हैं आई



 ✍️निशा झा

 

रूनक - झूमक, छम - छम छमके 

सखियाँ देती सब को बधाई! 

गमक - गमक, गम गम के 

घर - घर बने मिठाई

हरियाली तीज हैं आई, 

 

घर आंगन सब सजे - धजे हैं, 

सिंजारे की धूम मचे है! 

नई नवेली दूल्हन की सब लेते हैं बलाई

हरियाली तीज हैं आई!! 

 

गौरी संग शंकर जी साजे, ढोल - मजिंरे, झाल बाजे 

सखियों के सौभाग्य जागे पुष्पित रहे 

पल्लवीत जीवन भजन करें

हरियाली तीज आई! 

 

चहूं ओर मनुहार करे सब, मेहंदी संग रचीं कलाई, 

सास - ससुर, ताई - ताया के मान हे बड़ाई! 

घी के घेवर बने जा रहें, उस पर चढीं मलाई! 

घर मे चहल-पहल हैं, छाई 

हरियाली तीज है आई

 

बच्चों में उल्लास भरा है, भाभी करें देवर की करें खिचाई! 

सज-धज कर सखियों संग झूमे सब 

नन्द - भौजाई हरियाली तीज है!! 

आई, हरियाली तीज है आई....

 

*जयपुर राजस्थान

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ