Subscribe Us

मानवता को समर्पित डॉक्टर्स



*रेनू शब्दमुखर

तिल-तिल मरते इंसान को जीवन देने वाले सभी डॉक्टर्स को नमन। वर्तमान समय में डॉक्टर एक ऐसा पेशा है जिस पर लोग विश्वास करते हैं और अपना भगवान मानते है। कोरोना वैश्विक महा बीमारी इसका  सर्वोत्तम उदाहरण है। ये डॉक्टर्स ही है जो तिल-तिल मरते किसी इंसान को जिंदगी दे सकता है और खोई हुई उम्मीदों को जीता-जागता उत्साह दे सकता है। जाहिर सी बात है कि धरती पर एक डॉक्टर ही साक्षात ईश्वर का काम करता है और इसके लिए उनके प्रति जितना कृतज्ञ हुआ जाए कम ही होगा।  हां,इस दौरान भगवान का रूप बनकर हमारे लिए ये डॉक्टर्स किसी योद्धा से कम नही। मुझे रामचरित मानस में  तुलसीदास की लिखी हुआ पंक्तियां सहसा याद आ गयी। राम परशुराम संवाद में लक्ष्मण से वीर योद्धा के लक्षण कहलवाए वो इस प्रकार है अपनी कथा का प्रचार न कर रह कार्य कर अर्थात युद्ध भूमि में शत्रु को परास्त कर अपनी वीरता का प्रदर्शन करता है।

मुझे डॉक्टर्स का कार्य बिलकुल एक वीर योद्धा की भांति लगा। सच उनके  प्रति  श्रद्धा और कृतज्ञता से मस्तक झुक जाता है।और कहा भी जाता है कि धरती पर अगर भगवान है तो वह है डॉक्टर्स। हमारे समाज में मेडिकल क्षेत्र में रिसर्च वैज्ञानिक देवदूत बनकर मानवता की सेवा कर रहे हैं, उनके प्रति हम कृतज्ञ है। ऐसी दुआ कि उनका लक्ष्य ऐसा हो कि देश उन पर गर्व करें। आज ही अपने दिवस पर सभी डॉक्टर्स को मिलकर प्रण करना चाहिए कि हम अपनी चिकित्सा प्रेक्टिस को ओर आगे की ओर ले जाएं ताकि देश हम पर गर्व कर सके,हमारे समर्पण और त्याग के कारण जो भगवान का दर्जा दिया जाता है,उसे हम सदा बरकरार रखें। अपने गौरव को हमेशा कायम रख जनता के विश्वास को जीते सदा यही कामना करें।

 

*जयपुर

 


अपने विचार/रचना आप भी हमें मेल कर सकते है- shabdpravah.ujjain@gmail.com पर।


साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/रचनाएँ/समाचार अब नये वेब पोर्टल  शाश्वत सृजन पर देखेhttp://shashwatsrijan.com


यूटूयुब चैनल देखें और सब्सक्राइब करे- https://www.youtube.com/channel/UCpRyX9VM7WEY39QytlBjZiw 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ