*राम नारायण साहू 'राज'*
चुनाव के समय एक नेता जी, सुबह सुबह घर में आये |
अपने चुनाव चिन्ह के बारे में, बटन दबाने की बात बताये |
मैंने कहाँ नेता जी बात तो आपकी ठीक है |
लेकिन पिछले साल का काम अभी तक क्यो नही करवाये |
नेता जी हड़बड़ाए अपने चेलों की ओर इशारा करते हुए बताये |
इस बार चुनाव जीतने के बाद, पूरा काम करवाऊंगा।
और काम पूरा होने पर समीक्षा करने खुद मैं जाऊँगा।
मैंने कहा ये तो बताइए क्या क्या काम करवाएंगे।
या चुनाव जीतते ही सारे किये वादे भूल जाएंगे।
नेता जी तपाक से पहली बार अपनी बात बोले।
इस बार काम नही होगा तो अगली बार मत जिताना।
लेकिन इस बार मेरे चुनाव चिन्ह पर मुहर जरूर लगाना।
राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, फ्री में बनवाऊंगा।
स्मार्ट कार्ड के साथ सब कार्ड हर घर में पहुँचाऊँगा।
बिजली, पानी, नल कनेक्शन का बिल भी माफ करवाऊंगा।
नाली के साथ चमकती सड़के, पुल, ब्रेकर की भी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ।
कोई बनाने नही आएगा तो मैं खुद बनाऊंगा।
साथ साथ स्कूल, धर्मशाला, गौशाला बनाने की भी योजना है।
मैं अपने शहर को शहर नही, स्मार्ट सिटी बनाऊंगा।
मंदिर , मस्जिद और गिरजाघर भी बनवाऊंगा |
जैन मंदिर से साथ साथ कई मंदिरो की निर्माण भी कराऊंगा |
किसान भाइयों के लिए पेंशन की सुविधा करवाऊंगा |
कर्जमाफी और फ्री में खाद और बीज दिलवाऊंगा।
और अब धान मंडी में लाने की जरूरत नही है।
मैं खुद किलोवॉट लेकर, धान खरीदने के घर जाऊँगा।
राज साहब आपसे भी वादा करता हूँ, और करूँगा भी।
एक शानदार चमकती लाइब्रेरी आपके लिए भी बनाऊंगा।
मैंने कहाँ नेता जी इन वादों में कितने वादे निभाएंगे।
नेता जी बोले अभी क्या बताये, जीतने के बाद सब बताएंगे।
*राम नारायण साहू 'राज'
सप्तमूर्ति मंदिर के पास मुर्राभट्टी,
गांधी नगर गुढ़ियारी रायपुर( छत्तीसगढ़ )
साहित्य, कला, संस्कृति और समाज से जुड़ी लेख/ रचनाएँ/ समाचार अब नये वेब पोर्टल शाश्वत सृजन पर देखे- http://shashwatsrijan.com
0 टिप्पणियाँ