Subscribe Us

विलोम शब्द (कविता)











*डॉ. अनिता सिंह*


आदि -अनादि वो ईश्वर निराकार।
अमीरी -गरीबी जीवन की परिस्थितियाँ है।

अपना- पराया संसार की जकड़न है।
अच्छा -बुरा व्यक्ति के विचार हैं।

आस्तिक -नास्तिक ईश्वर के प्रति अहसास है।
अनुराग -विराग मोह-माया और त्याग है।

अमर -मर्त्य जीवन के प्रति अहंकार है।
आदर -अनादर व्यक्ति के स्वभाव की बात है।

आसक्त-अनासक्त प्रेम की पीड़ा का परिणाम है।
अभ्यांतर -वाह्य किसी को पाने की तड़प है।

दोस्त -दुश्मन हर जन्म में साथ-साथ हैं।
सुख-दुख जीवन के विपरीत भाव है।

प्रश्न -उत्तर व्यक्ति को कर देता निरूत्तर है।
लाभ-हानि व्यक्ति की स्थितियाँ हैं।

शुभ -अशुभ व्यक्ति का विश्वास है।
उत्थान -पतन कर्मों का परिणाम है।

दुर्जन -सज्जन व्यक्ति का संसकार है ।
सत्कार -दुत्कार व्यक्ति की पहचान।

निंदा -स्तुति ईर्ष्या और तृप्ति है।
जन्म -मृत्यु व्यक्ति का भाग्य है।

*डॉ. अनिता सिंह,बिलासपुर छत्तीसगढ़,मों.9907901875












शब्द प्रवाह में प्रकाशित आलेख/रचना/समाचार पर आपकी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया का स्वागत है-


अपने विचार भेजने के लिए मेल करे- shabdpravah.ujjain@gmail.com


या whatsapp करे 09406649733



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ