राष्ट्रीय जैन कवि संगम का कवि समागम मिलन समारोह संपन्न
गीतकार सुगनचंद जैन को स्वर्णाक्षर सम्मान
उज्जैन । जैन कवि संगम की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा स्थानीय होटल मैं कवि समागम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन कवि संगम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रपाल जैन ने की तथा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गीतकार हेमंत श्रीमाल तथा विशिष्ट अतिथि मुकेश जोशी निदेशक प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन रहे ।
शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्रीमती संगीता तल्लेरा एवं डॉ खुशबू बाफना द्वारा नवकार मंत्र की प्रस्तुति दी। सरस्वती वंदना कालापीपल से राष्ट्रीय कवयित्री डॉ साक्षी जैन द्वारा की गई। मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुगनचंद जैन द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शिव चौरसिया, चित्रकार श्रीकृष्ण जोशी, अशोक भाटी, अशोक नागर, सुरेंद्र सर्किट, राहुल शर्मा, कुमार संभव, विक्रम विवेक नरेंद्र सिंह अकेला, अनुज पांचाल, शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कराए, रमेश चंद्र चाँगेसिया, सुरेश यादव, मनोहर रांगी, शशांक दुबे, राजेश रावल, अनिल पांचाल सेवक, कमल पटेल, संतोष सुपेकर, तरुण उपाध्याय, डॉ सीमा जोशी सुनीता राठौर , राकेश चौरडिया राकेश खेमसारा, अमरीश जैन, भारतीजैन, दिलीप जैन, संदीप सृजन, प्रदीप बदनोरे, राजेश जैन अजंता, जवाहर डोसी महिदपुर, जैनेंद्र खेमसरा महिदपुर, प्रियम जैन सागर, चिराग जैन चैतन्य नीमच, राजेंद्र कांठेड़, लोकेश सरगम नागदा, वैशाली शुक्ला, आयुषी भंडारी इंदौर, समर्थ भावसार, शुभम शर्मा, हर्ष सैनी, गोपाल गर्वित आदि कवि एवं साहित्यकार उपस्थित रहे।
जैन कवि संगम की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा श्रेष्ठ कार्य हेतु जैन कवि संगम के प्रदेश अध्यक्ष सुगनचंद जैन का अतिथियों एवं उपस्थित कवियों द्वारा अभिनंदन किया गया। विचार क्रांति साहित्य मंच की ओर से संयोजक अनिल पांचाल के नेतृत्व में उपस्थित वरिष्ठ कवियों के हाथों सुगनचंद जैन को स्वर्णाक्षर सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र वाचन विक्रम विवेक ने किया, कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र जैन एवं योगेंद्र बेनाडा ने किया। जैन कवि संगम मध्य प्रदेशसह सचिव श्रीमती संगीता तल्लेरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


0 टिप्पणियाँ