म.प्र. साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा नारदमुनि पुरस्कार से अलंकृत

संदीप सृजन को जैन पत्रकार परिषद द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया

संदीप सृजन को जैन पत्रकार परिषद द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया

उज्जैन । शब्द प्रवाह के संपादक, युवा पत्रकार एवं कवि संदीप सृजन को उनकी उल्लेखनीय पत्रकारिता के लिए समाजिक संस्था जैन पत्रकार परिषद ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। शंकराचार्य मठ में रविवार 29 मार्च को आचार्य श्री विश्वरत्नसागरसूरी जी म. सा. और मुनि तीर्थरत्नसागरजी म. सा. के सानिध्य में आयोजित अवार्ड समारोह में आयोजन के लाभार्थी राजस्थान निवासी शा. बाबुलालजी धनराजजी डोडिया गांधी परिवार की ओर से रजत सिक्का और प्रतीक चिन्ह भेट कर समाजसेवी संजय नाहर और जैन पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दुग्गड ने सम्मानित किया गया।

म. प्र. लेखक संघ उज्जैन के सचिव डॉ हरीशकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में इंटरनेट पत्रकारिता (नेट ब्लॉगिंग) के लिए संदीप सृजन को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय नारदमुनि पुरस्कार, हिंदी-मालवी बोली में लेखन के लिए मध्यप्रदेश लेखक संघ का डॉ देवेन्द्र जोशी स्मृति सम्मान सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। संदीप सृजन विगत बीस वर्षों से साहित्यिक पत्रकारिता के श्रेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे है। उनके सम्पादन में शब्द प्रवाह ऑनलाइन पोर्टल, शाश्वत सृजन साहित्यिक पत्र का प्रकाशन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश के हजारों साहित्यकारों, कवियों को आपने प्रकाशित किया है। श्री सृजन संपादक के साथ लेखन के श्रेत्र में भी सक्रीय है। उनके लेख, रचनाएँ देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ