Subscribe Us

काव्य सृजन सम्मान समारोह में कवियों का सम्मान


मुंबई। राष्ट्रीय काव्य सृजन परिवार (रजि.), साहित्यिक संस्था के सम्मान समारोह में देश के पांच श्रेष्ठ कवियों को सम्मानित किया गया साथ ही दो हस्तियों को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में देश के जाने माने गीतकार डॉक्टर मुकेश "कबीर", श्री अवधेश यदुवंशी, श्री सुधाकर मिश्र, डॉ.कुसुम तिवारी, श्री सजन लाल यादव, श्री पूजा प्रसाद पांडेय सम्मानित किए गए वहीं समाज सेवा के लिए डॉ. ओम प्रकाश दुबे और डॉ. आशुतोष मिश्र को समानित किया गया। संस्था के होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री वंशी लाल शर्मा ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ गीतकार निडर जौनपुरी थे। संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव जमदग्निपुरी ने पुरुष्कार प्रदान किए और कार्यक्रम का संचालन प्रो.श्री अंजनी द्विवेदी ने किया, पंडित श्रीधर मिश्र ने आभार व्यक्त किया।(विभूति फीचर्स)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ